आगरा, अप्रैल 2 -- कासगंज। जनपद में मंगलवार से स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। अभियान के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। बैठक में अधिकारियों ने दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र कासगंज से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनमानस के लिए अनेक जनकल्याणकारी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.