संभल, दिसम्बर 28 -- जनपद में शनिवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक घना कोहरा छाया रहा। तड़के सुबह हालात ऐसे रहे कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई और एक मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ तेज ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। सुबह होते ही लोग घरों से निकलने से कतराते नजर आए और जो लोग बाहर निकले। वे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिनभर आसमान में धूप नहीं निकल सकी। जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के चारों ओर जमा होकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। ठंड और घने कोहरे के चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली। प्रमुख बाजारों मे...