सहारनपुर, नवम्बर 12 -- बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बुधवार को एसएसपी को पत्र भेज जनपद में रह रहे कश्मीरियों की गहनता से जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने सहारनपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल के स्थानीय सहयोगियों और मददगारों की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने पत्र में कहा कि जांच में जो लोग संलिप्त पाए जाएं उसकी संपत्ति को कुर्क किया जाए। विकास त्यागी ने सहारनपुर जनपद में रह रहे कश्मीरियों की गहनता से जांच कराई जाने और देवबंद के सभी मेडिकल कॉलेज, मदरसों और अन्य जगहों पर कार्यरत चिकित्सक, छात्रों व मौलवियों के रिकार्ड का सत्यापन कराये जाने की भी मांग की। कहा कि जांच से यह सुनिश्चित हो कि कोई भी देशविरोधी कृत्य में शामिल न हो उनके निवास व पहचान संबंधी अभिलेख वैध हो। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.