हापुड़, मार्च 23 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 50 हजार कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ ली है। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद गत 19 मार्च से मूल्यांकन चल रहा है। शनिवार को मूल्यांकन के चौथे दिन जिले के दो केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 20628 कापियों का मूल्यांकन हुआ। एसएसके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और एसएसवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हुआ। सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन कार्य कराया गया। दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 53150 कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। केंद्रों पर मूल्यांकन के दौरान एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। -सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.