रुडकी, फरवरी 6 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे किसान चिंतित लग रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ रहा पारा गेहूं की पैदावार को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से गेहूं का उत्पादन घट सकता है। उधर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में वृद्धि से गेहूं का दाना सिकुड़ जाता है। इसलिए खेतों में नमी बनाए रखने के लिए समय-समय पर सिंचाई की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...