सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) का मंगलवार को सर्किट हाउस चुर्क से शुभारंभ किया। अब जनपद में भी सिविल डिफेंस यूनिट काम करेगा। इसमें सम्मिलित होने के लिए व्यक्ति को आवेदन पत्र जमा करना होगा। डीएम ने कहा कि सिविल डिफेंस की शुरूआत 1962 में भारत-चीन के युद्ध के समय की गयी थी। राज्यपाल के अनुमति से 29 मई को मुख्यमंत्री के निर्देशन में शासनादेश जारी हुआ कि प्रदेश के जिन जनपदों में अभी तक सिविल डिफेंस की शुरूआत नहीं की गयी है, उन जनपदों में भी सिविल डिफेंस प्रारंभ किया जाये। इसी क्रम में जनपद में भी सिविल डिफेंस का शुभारंभ किया गया। सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी जनपद में उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय प्रमोद तिवारी को बनाया गया है। सिविल डिफेंस में सम्मिलित होने के लिए व्यक्ति को आवेद...