संभल, फरवरी 1 -- संभल,संवाददाता। जनपद में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिले भर में शनिवार को दिन भर घने बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को मौसम ने निराश कर दिया। वहीं रविवार की सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश और तेज हवाओं ने शीतलहर का असर और बढ़ा दिया। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। ठंड बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...