हापुड़, अगस्त 28 -- जनपद में पीईटी परीक्षा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न कराई जायेगी। परीक्षा के लिए 15 सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं। जिले में पीईटी परीक्षा छह और सात सितंबर को 15 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 29376 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद हापुड़ में पीईटी परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की जद में उक्त परीक्षा कराई जायेगी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अब स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। 15 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में परीक्षा होगी। इसमें प्रत्येक पाली में 7344 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.