मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी चौराहों पर लगी मूर्तियों की साफ सफाई कराएं जाने हेतु समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गणतंत्र दिवस से पूर्व अपने अपने क्षेत्र में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.