संभल, फरवरी 1 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए जिला न्यायालयों में दूसरे दिन मतदान किया गया। दूसरे दिन जिलेभर में 1945 अधिवक्ताओं में से 1659 ने मतदान किया। जबकि 286 अधिवक्ताओं ने मतदान नहीं किया। दूसरे दिन चन्दौसी में 536, संभल में 173 व गुन्नौर में 109 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कुल 818 ने मतदान किया। चंदौसी, संभल और गुन्नौर के न्यायालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न रही। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 333 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। चंदौसी के जिला न्यायालय के बार रूम में दूसरे दिन शनिवार को 536 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पूरे प्रदेश में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 333 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए जनपद संभल समेत अन्...