शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- जिले में बुधवार सुबह में कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 91 प्रतिशत रही और हवा का बहाव पूर्व दिशा में था। दृश्यता केवल 50 मीटर तक सीमित रही। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही धीमी रही। हालांकि 12 बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। गांधी उद्यान में भीड़ रही, लेकिन शाम होते-होते कोहरे की चादर फिर से छा गई। अल्हागंज, कलान, मिर्जापुर और जलालाबाद समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल ठंड से तुरंत राहत की उम्मीद नहीं जताई है। इससे बच्चों और अभिभावकों को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि आज तक 12वीं के स्...