हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद भर में महान समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाली सावित्री बाई फुले की 196वीं जयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई। सपा-बसपा के साथ ही सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष इदरीस खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्री बाई फुले पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा कवियित्री थीं। इन्होंने महिलाओं, पिछड़ों एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने की पक्षधर थी। उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियों का घोर विरोध किया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.