मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापरियों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारी एवं उद्यमियों को जनपद में उद्यम अनुकूल माहौल बनाने की बात कही। वहीं उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को एक साथ कैम्प लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से जनपद में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पहल करने की अपील की। उद्यमियों द्वारा ताजोपुर इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं को उठाने पर उन्होंने यूपी सीडा के अधिकारी को समस्त संबंधित विभागों के साथ कैंप लगाते हुए शिकयतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों से बात कर एक तिथि तय कर लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.