फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर चार दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन दर्जन से अधिक एनबीडब्ल्यू तथा आधा दर्जन अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान चलाया। पुलिस की कार्यवाही से पूरी रात कई क्षेत्रों हड़कंप मचा रहा। वारंटियों व अन्य अभियुक्तों में भगदड़ मची रही। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की मध्य रात 12 बजे से रविवार की अलसुबह 5 बजे तक अभियान चलाया। अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें 46 एनबीडब्ल्यू व 06 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.