बांदा, जनवरी 14 -- बांदा। घटना के आठ दिन बाद भी डेढ़ वर्षीय मासूम का शव नहीं मिल सका है। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीआरएफ बुलाए जाने की मांग की थी। बुधवार को राज्य आपदा मोचक बल(एसडीआरएफ) ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की है। बच्चे की मां शारदा अभी भी अपने बच्चे के मिलने की आस लगाए बैठी है। वहीं उसकी नानी शांति मामा दिलीप, शंकर परेशान हैं। वह प्रतिदिन गांव के लोग नदी में डुबकी लगाकर ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। मां शारदा ने बताया कि नदी किनारे कहीं मेरा बेटा हो सकता है या चिल्ला कस्बा की ओर बह गया हो। क्या है पूरा मामला: पैलानी क्षेत्र के पचकौरी गांव में फतेहपुर के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र ने पांच जनवरी की रात को सुराल पचकौरी पहुंचकर इकलौते बेटे को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। नाव से ले जाकर यमुना में बहा दिया था।...