अंबेडकर नगर, दिसम्बर 13 -- अम्बेडकरनगर। प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रवीन कुमार गिरि शनिवार को जनपद न्यायालय में आएंगे। न्यायमूर्ति जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा करेंगे। जनपद न्यायालय के अलावां पारिवारिक न्यायालय, ग्राम न्यायालय आलापुर, जलालपुर व भीटी, उपभोक्ता फोरम तथा सभी तहसीलों में पूर्वाह्न राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें जुर्म संस्वीकृति व सुलह-समझौते के आधार वादों का निस्तारण होगा। एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने वादकारियों व अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.