गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, गोरखपुर की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में 14 जनवरी को नजारत प्रभारी द्वारा भेजे गए पत्र के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक संबंधित समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक जनपद न्यायाधीश, गोरखपुर के न्यायालय में कोई भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि समस्या के समाधान के लिए बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति अपने सुझाव देगी और उनकी सहमति से आगे की रणनीति तय करते हुए आंदोलन की दिशा निर्धारित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने की, जबकि संचालन मंत्री ...