बदायूं, दिसम्बर 12 -- बदायूं, संवाददाता। गोशाला में सांड़ संरक्षित हैं जिनका बधियाकरण नहीं किया गया। लंबे समय से बधियाकरण का अभियान नहीं चलाया गया। बधियाकरण न होने से गोशाला में संरक्षित गोवंश सांड की वजह से सुरक्षित नहीं हैं और गोवंश सांड़ की ओर से गोवंश को डैमेज किया जा रहा है। जिससे गोवंश घायल हो रहे हैं और उपचार के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इसीलिए बधियाकरण को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज ने अभियान चलाया है। बदायूं सदर नगर पालिका सहित कई गोशालाओं में टीम ने अभियान चलाया है और 30 सांड़ को बधियाकरण किया है। वहीं बदायूं गोशाला में तीन सांड़ रह गए हैं। पशुपालन विभाग की टीम बधियाकरण कर रही है और उसमें नगर पालिका व नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों में ग्रामी...