मऊ, फरवरी 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति आर्द्र भूमि समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जनपद को वर्ष 2026-27 के लिए शासन स्तर से 30 लाख 51 हजार 481 पौधरोपण करने का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2024-25 में लगाए गए पौधों का सत्यापन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध करा दें। साथ ही कहा कि नदियों में मूर्ति विसर्जन से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए अभी से प्रयास करना शुरु कर दें। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न धार्मिक अवसरों पर नदियों में मूर्तियों के विसर्जन के कारण जल गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा रहा है। मूर्तियों के निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टर ऑफ पे...