हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में खाद को लेकर मची मारामारी के बीच कृषि विभाग ने किसानों को धैर्य धारण करने की सलाह देते हुए बताया कि जनपद को 2548 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है। जिसका जल्द वितरण शुरू कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने बताया कि जनपद में निजी एवं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया 1876.170 मीट्रिक टन वितरण के लिए कृषकों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद के लिए इफकों यूरिया 2000 मीट्रिक टन एवं आरसीएफ यूरिया 548 मीट्रिक टन कुल 2548 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है। जिसमें इफकों यूरिया की रैक महोबा रैक प्वाइंट पर एवं आरसीएफ यूरिया की रैक आज 25 दिसंबर की रात उरई रैक प्वाइंट पर लगने की संभावना है। जिसका जिला स्तरीय मानीटरिंग समिति से उर्वरक केंद्रवार आवंटन कराते हुए कल 26 दिसंबर से...