बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- बुलंदशहर। शासन स्तर से एंबुलेंस सेवा को बेहतर करने के लिए जिले को नई एंबुलेंस की सौगात दी जा रही है। बुधवार को 43 में से 15 नई एंबुलेंस बुलंदशहर पहुंची। इसमें 108 और 102 एंबुलेंस शामिल हैं। जिन्हें सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने रवाना किया। इसके बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। साथ ही मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। जिले में मरीजों को बेहतर लाभ देने के लिए 15 एंबुलेंस भेजी गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में एंबुलेंस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसकी सेवा लेना प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक का अधिकार है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही नई एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.