पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा से पहले विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही है। गुरुवार को जनपद मुख्यालय समेत 56 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षकों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछ कर ज्ञान को परखा। स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर विषय के प्रैक्टिकल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...