उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। जनपद में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। इसदौरान डीएम गौरांग राठी, सीडीओ कृतिराज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोलियो (पोलियोमाइलाइटिस) एक संक्रामक बीमारी है जो पोलियोवायरस के संक्रमण से होती है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल या दूषित भोजन, पानी के जरिए फैलता है। वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी) पर हमला करता है, जिससे कुछ मामलों में स्थायी लकवा (पक्षाघात) या मृत्यु भी हो सकती है। इस बीमारी का अबतक कोई इलाज नहीं है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ...