संभल, फरवरी 16 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत रंग ला रही है। टीबी (क्षय रोग) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 34 गांवों को 'टीवी मुक्त' घोषित किया जा चुका है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग जनपद को पूरी तरह टीवी मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिकारियों के अनुसार, बीमारी की पहचान और समय पर उपचार के कारण इन गांवों में टीबी के नए मरीज सामने नहीं आए हैं, जिससे उन्हें टीवी मुक्त घोषित किया गया। जनपद में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर विशेष खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर संभावित मरीजों की जांच करेगी। खास बात यह है कि जो गांव पहले ही टीवी मुक्त घोषित हो चुके हैं, वहां भी टीमें दोबारा पहुंचेंगी और पुनः ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.