संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। एक वर्ष बाद भी जनपद के 3 लाख 15 हजार 377 लोग ऐसे हैं जो नियमित राशन ले रहे हैं, लेकिन ई- केवाईसी नही करवाया। अब इन गरीबों को अप्रैल माह तक आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी कराने का अंतिम मौका दिया है। मई माह से ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा जो लोग ई-केवाईसी नहीं कराए रहेंगे। जनपद में 13 लाख 34 हजार 619 लोगों को हर माह राशन का वितरण आपूर्ति विभाग के द्वारा किया जाता है। इसमें अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारक शामिल हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को हर माह 35 किग्रा राशन कोटेदार के माध्यम से की जाती है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन का वितरण किया जाता है। ये राशन कोटेदारों के दुकानों से नि:शुल्क दिए जाते हैं। वर्ष 2024 से कार्ड धारकों का ई -केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.