संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद के सभी नौ ब्लाक में संचालित बड़ी संख्या में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के भवनों की स्थिति जर्जर है। बीएसए को भेजी गई खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट की माने तो कुल 284 विद्यालय जर्जर हैं। कहीं छत टपक रहीं है तो कुछ विद्यालयों के फर्श आदि धंस गए हैं। विद्यालयों की पड़ताल में भी तमाम विद्यालय ऐसे मिल रहे हैं जो पूरी तरह से बदहाल हैं और वहां पर बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। बरसात में बच्चे और शिक्षक दोनों डरे रहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के के आदेश के बाद अब इन विद्यालयों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जग गई है। कुल 284 विद्यालय ऐसे पाए गए जिन्हें विभाग के जिम्मेदार जर्जर भवन में संचालित होना बता रहे हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पूर्व में ही इन सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.