पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। जिलेभर में कृषि विभाग की ओर से फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक जनपद भर में 223238 किसानों ने रजिस्ट्री करा ली है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि जिलेभर में 286466 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें जिससे अब तक 71 फीसद किसान की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इसके बगैर किसी भी किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...