संभल, फरवरी 15 -- जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, अभी तक केवल तीन ब्लाकों में अग्निशमन केंद्र संचालित है। शेष को अभी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने डीएम से जमीन उपलब्ध कराए जाने को पत्र लिखा है। शासन की मंशा है कि प्रदेश में ब्लाक स्तर पर अग्निशमन सेवा की स्थापना एवं विस्तार किया जाए। जिससे आग लगने पर कम से कम जन व धन हानि हो सके। इसके अन्तर्गत जनपद संभल में ब्लॉक स्तर पर श्रेणी-सी यूनिट के अग्निशमन केन्द्र की स्थापना के लिए निर्धारित 4148 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है। जनपद संभल में वर्तमान में 8 ब्लॉक है। जिनमें से ब्लॉक संभल, बनियाखेड़ा (चन्दौसी), गुन्नौर पर वर्तमान में तहसील स्तर पर फायर स्टेशन संचालित है, लेकिन फायर स्टेशन चन्दौसी अपनी निजी भूमि पर स्थापित नहीं है । ब्लॉक बहजोई में नये फायर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.