आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के सभी अस्पतालों की निगरानी के लिए सीएमओ ने टीम गठित की है। गठित टीम जनपद की सीएचसी, पीएचसी के साथ ही क्षेत्र के निजी अस्पतालों की जांच कर करेगी। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों की गुणवत्ता के साथ सुविधा को परखेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी करेगी। जांच के लिए एसीएमओ को जिम्मेदारी दी गयी है। जनपद की 31 सीएचसी, 80 पीएचसी और करीब 550 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद कुछ स्वास्थ्य इकाइयों में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिम्मेदारी तय करते हुए जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। जिससे की आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए सीएमओ ने निरीक्षण ट...