हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। शहर के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में प्रबंध समिति के सदस्य ममता दीवान, राजेश दीवान, सचिन दीवान, निदेशक एचएम राउत, प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती बाल मंदिर, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, श्री माधव कॉलेज द्वारा संयुक्त रुप से ज्ञानलोक कॉलोनी में गणतंत्र दिवस मनाया। सीडीओ हिमांशु गौतम, अध्यक्ष डोमेश्वर साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विशिष्ट अतिथि रोहित कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं, श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में प्रधानाचार्या पारूल शर्मा, मैनेजर एड...