हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस व अफ्रीका की माउंट केन्या पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य को 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह पुरस्कार सौंपा। कछौना निवासी अभिनीत मौर्य अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराने वाले देश के पहले पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड प्रदेश के केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.