बुलंदशहर, जनवरी 5 -- जिले में लोगों को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली है। पिछले कई दिनों से जहरीली हवा का सामना कर रहे प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 पर पहुंच गया है, जो रविवार के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है। हालांकि हवा अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हवा में प्रदूषण अभी भी बना हुआ है। रविवार की तुलना में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में 76 अंकों की कमी दर्ज की गई। हवा की गति और बदलते मौसम के कारण वातावरण में घुले घातक पीएम 2.5 के कणों की मात्रा कम हुई है। इससे पहले शहर की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई थी, लेकिन अब यह सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गई है। इससे लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत और आंखों में जलन से कुछ हद तक निजात मिली है। विशेषज्ञो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.