बुलंदशहर, जनवरी 6 -- जनपद की आबोहवा एक बार फिर बिगड़ गई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 247 तक पहुंच गया, जिससे हवा खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में बीते 24 घंटे में प्रदूषण स्तर में करीब 85 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडराने लगा है। ठंड के मौसम में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण सुबह-शाम के समय लोगों को सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड, हवा की रफ्तार कम होने और वाहनों व अन्य स्रोतों से निकलने वाले धुएं के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। कोहरा और नमी भी...