अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद एवं मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 एवं 17 दिसम्बर को धर्म समाज इण्टर कॉलेज सभागार में कराया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह सागर ने दी। 0-22 को होगी जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक अलीगढ़। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक 22 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में निवेश मित्र पोर्टल व उद्यमियों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। 0-23 को आयोजित होगा किसान दिवस अलीगढ़। 23 दिसंबर को किसान दिवस का आयोजन क्वार्सी फार्म परिसर में होगा। उप निदेशक कृषि चौ. अरूण कुमार ने बताया कि भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिव...