मथुरा, जनवरी 7 -- मथुरा। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गणेशरा स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय सांसद खेल स्पर्धा का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूडो व बैडमिंटन स्पर्धाएं कराईं। इनमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों से चयनित महिला पुरुषों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने दीप प्रज्वलन एवं बैलून उड़ाकर किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, स्पर्धा संयोजक ज्ञानेन्द्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस गौतम एवं नेडा के परियोजना अधिकारी एसके वर्मा रहे। उनका स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने किया। भारोत्तोलन जूनियर वर्ग 49 किग्रा में अंशुमान प्रथम, रोहित द्वितीय, 61 किग्रा में डैनिज तृतीय, 73 किग्रा में सु...