आगरा, सितम्बर 26 -- प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक अलीगढ़ में आयोजित होगी। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जनपदीय ट्रायल 1 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड, सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए बैडमिंटन कोच अनुज कपूर से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.