मथुरा, दिसम्बर 6 -- मथुरा। रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इसका आयोजन 11वें गौरीलाल गोयल स्मृति दिवस पर रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में 28 से 30 नवंबर तक किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। रतनलाल से जिया, रिद्धि, सुरभि, अनुष्का, सौम्या, कुमकुम चिकारा, तनिष्का, रश्मि आदि छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में छात्राओं ने टीम भावना, अनुशासन एवं दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन जीत लिया। इसमें विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमकुम चिकारा ने अपने शानदार खेल के दम पर सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कुमकुम की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवांवित कर दिया। उसकी सफलता पर प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.