मथुरा, नवम्बर 29 -- 11वीं गौरीलाल गोयल मैमोरियल अंडर-19 जनपदीय वालीबॉल चैंपियनशिप का रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में आगाज हुआ। शुभारंभ अतिथियों ने गौरीलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसमें बालक वर्ग में 34 एवं बालिका वर्ग में 11 टीमें भाग लेंगी। पहले राउंड में माउंट हिल एकेडमी ने बीजीबी महावन को, चेतन एकेडमी ने रियल इंटरनेशनल स्कूल को एवं केआरएसडी स्कूल ने रमनलाल शोरावाला स्कूल रावल को हराया। बालिका वर्ग में वृंदावन पब्लिक स्कूल एवं रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल जीते। समापन 30 नवंबर को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.