आगरा, सितम्बर 8 -- जनपदीय माध्यमिक बालिका योगासन प्रतियोगिता 13 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज पर होगी। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में होने वाली प्रतियोगिता विद्यालय में सुबह 9 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग की इच्छुक बालिकाएं पात्रता प्रमाण पत्र (7 प्रतियों में), योगा मैट्स व स्कूल के खेल शिक्षकों के साथ समय से विद्यालय पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की खेल शिक्षिका बबिता अग्रवाल से संपर्क करें। प्रतियोगिता में सभी ईवेंट्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.