बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में किरन प्रथम, स्थान बनकटी, द्वितीय स्थान पर सौरभ, 200 मीटर में प्रशांत प्रथम स्थान, किशन द्वितीय स्थान, खो-खो में बस्ती सदर प्रथम स्थान, हर्रैया द्वितीय स्थान रहीं। जूनियर स्तर बालिका कबड्डी में दुबौलिया प्रथम स्थान, जूनियर स्तर बालक वर्ग में भी दुबौलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अर्पित गौड प्रथम, सुल्तान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में ऊंची कूद में कुसुम प्रथम, दीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद प्राथमिक संवर्ग में रजनी प्रथम नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक...