बदायूं, फरवरी 13 -- बदायूं, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 42 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार के लिए संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता में 143 अंकों के साथ कादरचौक ब्लॉक 11 वीं बार ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि 75 अंक प्राप्त कर उप-विजेता उझानी ब्लॉक की टीम रही। विजेताओं को बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शील्ड एवं प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। हाफिज सद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का समापन बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी एवं प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.