महाराजगंज, नवम्बर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धनेवा स्थित जिला स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। जनपदीय एथलेटिक्स ट्रायल में तमाम खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रायल में अरून, आनंद, दीपक यादव, प्रदीप, संतोष प्रजापति, शुभम शर्मा, राजन गौड़, सुरेन्द्र मद्वेशिया, देवेन्द्र, उमा साहनी, रिंका, अनामिका, संजीला, खुशी, नाजिया खातून और उजाला का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित जनपदीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों को 11 नवंबर को गोरखपुर पहुंच कर मंडलीय ट्रायल देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.