मथुरा, जनवरी 15 -- जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ने बुधवार को जनपदीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन द फिटनेस अंपायर पुष्पांजलि उपवन में किया। इसके सब जूनियर, जूनियर, यूथ एवं सीनियर चार आयु वर्गों में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ अध्यक्ष चौ. किशनवीर सिंह एड., डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत एवं डीपी शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। सब जूनियर 45-50 किग्रा में देव सागर, करण, 50-55 किग्रा में हेमंत, सोहिल, समीर, 60-65 किग्रा में अमन, जय चौधरी, जूनियर 60-65 किग्रा में आदित्य राज, हरबीर, कुशल, 75-80 किग्रा में कुशल, निशांत, 80 प्लस में शिवम, रजत, यूथ 60-65 किग्रा में सचिन, राकेश, समीर एवं 65-70 किग्रा में नितिन, मनीष, कृष्णा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। संचा...