फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक में रविवार को कई अहम निर्णय लिये गये। इसमें पदाधिकारियों के सुझाव पर जनपदीय अधिवेशन पर सहमति दी गयी। सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया गया। मोहल्ला मित्तूकूंचा स्थित कैंप कार्यालय में हुयी बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि संगठन का विस्तार अभी ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना है। इसके लिए जल्द ही रणनीति बनायी जायेगी। उन्होंने महामंत्री विमलेश मिश्रा के सुझाव पर अधिवेशन किए जाने पर सहमति जतायी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने पदाधिकारियों का सदस्यता शुल्क जमा कराने का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्रों के पदाधिकारियों का सदस्यता शुल्क जमा कराये जाने को कहा। मनोज ने कहा कि दस जनवरी तक जिला मुख्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.