मऊ, अक्टूबर 9 -- दोहरीघाट। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार कि शाम मादी सिपाह स्थित संत विनोबा इंटर कॉलेज में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 15 करोड़ है, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मादी सिपाह में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 3.44 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त नरई बांध मऊ उपकेंद्र पर 3.96 करोड़ की लागत से हुए कार्यों का भी लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति और गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में नगर पंचायत अमिला में लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.