लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अब प्रसूताओं को आसानी से जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। डिस्चार्ज के वक्त ही प्रसूता के खाते में योजना की रकम पहुंच जाएगी। इसके लिए पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। लखनऊ के करीब 30 सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा है। इनमें भर्ती होने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पताल भी योजना के तहत पंजीकृत हैं। शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार व ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को 1400 रुपए प्रदान किए जाते हैं। यह रकम प्रसूता के बैंक एकाउंट में सीधे भेजी जाती है। कई बार रकम दो से तीन माह बाद प्रसूताओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जननी सुरक्षा योजना के पोर्टल में डाटा अपग्रेड होने में वक्त लग रहा है। कुछ तकनीकी खामियां भी रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.