समस्तीपुर, जुलाई 14 -- समस्तीपुर। जननायक कर्पूरी के नाम पर विश्वविद्यालय खुलने की स्वीकृति मिलने पर जदयू ने हर्ष व्यक्त किया है। जदयू जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेश राय ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम से विश्वविद्यालय खोलने की मांग की गई थी। इसे मुख्यमंत्री ने पूरा करते हुए बिहार में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लेकर बिहार के करोड़ों लोगों के भावना का सम्मान किया है। इस निर्णय से सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा मिलती रहेगी। बिहार में कई महापुरुषों के नाम पर पहले से ही विश्वविद्यालय संचालित हैं। अब भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लेकर सरकार ने करोड़ों शोषितों, वंचितों एवं कमजोर वर्गो...