कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार। निज संवाददाता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि 17 फरवरी को पटना के बापू सभागार में व्यापक रूप से मनाने को लेकर जिला अध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संचालन प्रधान महासचिव राजेश यादव ने किया। बैठक में जिला से बड़ी संख्या में पटना जाने का निर्णय किया गया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जाकर हुसैन, एमएलसी पूर्व प्रत्याशी कुंदन यादव, तारकेश्वर ठाकुर ,मनोहर यादव विजय यादव, सुदामा सिंह निषाद, विमल मालाकार, मोहम्मद जाहिद,अरुण साह, अनिसुर रहमान ,कर्पूरी ठाकुर ,करण कुमार ,अंबु यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...