बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- जननायक कर्पूरी ठाकुर ही अतिपिछड़ों के मसीहा : जदयू फोटो : जदयू 01 : बिहारशरीफ हॉस्पीटल मोड़ के पास प्रदर्शन करते जदयू के कार्यकर्ता व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पीटल मोड़ पर कांग्रेस व राजद पार्टी की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी ने बताया कि कांग्रेस व राजद नेताओं ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुरी का अपमान किया है। अतिपिछड़ों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर ही हैं और रहेंगे। मौके पर परमानंद चन्द्रवंशी, अजय कुमार चन्द्रवंशी, सतीश ठाकुर, महेन्द्र चौहान, सूरजभान बिंद, विश्वजीत कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.