गया, मार्च 9 -- पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। वह दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हुए संघर्ष करने वाले सामाजिक नेता थे। उनकी राजनीतिक यात्रा को एक ऐसे समाज के निर्माण के महान प्रयासों द्वारा चिह्नित किया गया था जहां संसाधनों को उचित रूप से वितरित किया गया था। कर्पूरी ठाकुर सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति व विराट व्यक्तित्व के धनी थे। नाई जैसी पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले कर्पूरी ठाकुर को गरीब और पिछड़ों के उत्थान के लिए किये गये महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से ही जन नायक कहा गया। बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की राजनीति के सूत्रधार माने जाने वाले व दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.